हैदराबाद:
मानवाधिकार परिषद भारत (तेलंगाना क्षेत्र) के तत्वावधान में हैदराबाद में दक्षिण भारत और तेलंगाना टीम के प्रमुख सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक में मानवाधिकारों की रक्षा, पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा आगामी दिनों में चलाए जाने वाले भावी कार्यक्रमों एवं सामाजिक सेवा कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रसिद्ध अधिवक्ता श्रीमती अन्नपूर्णा गड्डीपाटी जी को मानवाधिकार परिषद भारत में औपचारिक रूप से आमंत्रित कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अन्नपूर्णा जी ने संस्था से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि वह मानवाधिकारों के संरक्षण, पीड़ितों को कानूनी सहायता प्रदान करने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगी।
इस बैठक में दक्षिण भारत और तेलंगाना टीम के प्रमुख नेताओं एवं सदस्यों ने भाग लिया तथा अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्ति:
श्री सत्य प्रकाश जी
श्री बाला शेखर जी
श्री अमृतम वीरा जी
श्री सुधीर कुमार जी
श्री नरसिंह बाबू गौड़ जी
श्री ख्वाजा मोईनुद्दीन जी
संस्था के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि समाज में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अन्याय के शिकार लोगों के साथ दृढ़ता से खड़े होना ही संगठन का मुख्य ध्येय है।








